Lekhak kaise Bane | Jane Complete Process

लेखक कैसे बनते है , इस पोस्ट में आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएँगे। लेखक बनने के लिए आप किन किन माध्यमों से गुजरना होगा , सभी की जानकारी इस पोस्ट में है -

अगर आपको लिखना पसंद है और अपने लेखनी के माध्यम से अपने विचारो को दुसरो तक पहुचाना चाहते है तो आप लेखक बन सकते है। लेखक बनने के लिए आपको कोई ख़ास डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती है , इसके लिए बस अपने भावो को शब्दों में प्रकट करने की क्षमता होनी चाहिए। 

इन सभी के अलावा और भी बहुत से पहलु है जिन्हें आपको लेखक बनने के लिए इन बातो पर ध्यान देना चाहिए तो इनको हम बिन्दुवार तरीके से आपको बताते है -

  • भाषा की पकड़ 
  • खूब जितना हो सके पढ़े 
  • कल्पना शक्ति का विकास करे 
  • खूब पढ़िये 
  • लगातार लिखने का प्रयास कीजिये 
भाषा जो की अपने विचारो का प्रकट करने का माध्यम है। इनकी जरिये आप अपनी किसी बात को दुसरो तक पंहुचा सकते हो। ऐसे में आपको चाहिए की आप अपने भाषा को बहुत अछि जानकारी रखे , और उनसे संबधित सभी शब्दों को जानिए , जिससे की आप दुसरो को अछि तरह समझ सके। 

भाषा की जानकारी के साथ साथ उस भाषा के सम्बंधित सभी साहित्य को भी पढ़ना शुरू कर देना चाहिए , आपको पता होना चाहिए की यदि आपकी भाषा सही नही होगी तो आप दुसरो तक अपने भावो को पंहुचा नही पाएंगे। 

इन सभी के अलावा और एक बात आपको चाहिए की आप लिखना शुरू करे और इतना लिखे की आप के अन्दर लिखने की जूनून पैदा हो जाये और आप अपने अन्दर लिखने की कलात्मक शक्ति को विकसित कर सके। लिखने के लिए आपको अपनी कल्पना का सहारा लेना चाहिए , क्योकि आप जहा पर लिख नहीं पाएंगे वह आपको लिखने में आपकी कल्पना शक्ति काम कर देगी। 

निरंतरता बनाये रखिये क्योकि आप यदि किसी काम को रुक - रुक कर करते है तो आप को उन क्षेत्र में सफल होने की सम्भावना कम हो जाती है और आप उसमे असफल होकर रह जाते है। तो आप किसी काम को शुरू करे तो मन लगाकर शुरू करे ताकि उसमे आप सफलता हासिल कर सके। 

भारत के कुछ प्रसिद्ध लेखक

  1. मुंशी प्रेमचंद 
  2. चेतन भगत 
  3. विक्रम सेठ 
  4. अनीता देसाई 

ऊपर जो हमने मुंशी प्रेमचंद का जिक्र किया है , आप पढ़ने के लिए उनके सभी कहानिये और उपन्यासों को पढ़ना शुरू कर सकते है , प्रेमचंद जी एक बेहतरीन लेखक है उन्होंने लगभग सभी विषयों पर कहानिया लिखी है और उनको आप लिखने की प्रेरणा मान सकते है। 

आप कौन सी किताबे पढ़े 

हां जब आप मान चुके है आपको लेखक बनना ही है आप किन विषयों पर ज्यादा ज्यादा पढ़ाई करे चलिए आपको बताते है - 
साहित्य - साहित्य वह भाषा की प्रधानता है जिसमे आपको बहुत ही गहराई से सोचने और ध्यान केन्द्रित करने के लिए मजबूर करेगा , और जब आप किसी विषय के बारे में सोचेंगे तो आप को उसमे रचनात्मक बन सकते है। 

मनोविज्ञान - मन की भाषा की को पढ़ने वाले को मनोवैज्ञानिक कहते है और जिस माध्यम से मन को पढ़ा जाता है वो मनोविज्ञान होता है। आपको सभी की नब्ज़ पकड़ने के लिए चाहिए की सामने वाले के हाव - भाव को पढ़े , लेखक के लिए ये बहुत जरूरी होता है। 

इतिहास - ऐतिहासिक और पुरानी चीजों के बारे में लिखने के लिए आपको चाहिए की आप इतिहास पढ़े , इतिहास पढ़ने से आप किसी घटना को सही दिशा में निरुपित कर सकते है , सही क्रम से उसको लिख सकते है। 

समाजशास्त्र - समाजशास्त्र पढ़ने से आपको समाज और संस्कृति के के बारे में जानकारी मिलती है। समाज को अछे से समझने से आप अपने आपको एक बेहतरीन लेखक के रूप में स्थापित कर सकते है। 

Lekhak Kaise bane : Educational Qualification

लेखक बनने के लिए आपको किसी भी विशेष तरह की शिक्षा की जरूरत नहीं है आप जब चाहे जैसे भी चाहे , सीधे लेखक बन सकते है। यदि आपको सिखने की ललक है तो आप लेखक बन सकते है और आपका रोज रोज पढ़ना और लिखना लेखक बनाएगा। 

मुझे उम्मीद है की आप इस लेख को पढ़कर जान गए होंगे की एक राइटर कैसे बना जाता है , यदि आपको किसी भी तरह का प्रश्न पूछना है आप कमेंट करके पूछ सकते है। 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post