नेपाल जाने के लिए भंसार परमिट | Bhansar Permit Nepal In Hindi

 Bhansar Permit For Nepal - भंसार परमिट नेपाल जाने के लिए कैसे बनता है आपको इस पोस्ट में पूरी जानकारी देंगे , कृपया पूरी पोस्ट को पढ़े। 


भंसार परमिट  नेपाल जाने के लिए बनता है और जब आप इंडियन है तो आपको नेपाल का बॉर्डर पार करने के लिए एक प्रमाण पत्र की जरूरत होती है जिसे भंसार परमिट कहते है। आपको पता होगा की नेपाल जाने के लिए किसी भी प्रकार का Visa या Passport नहीं लगता है और तो और आप जैसे चाहे वैसे नेपाल की यात्रा कर सकते है। 

इस पोस्ट में हम निम्न चीजों पर कवर करेंगे -

  • भंसार परमिट किसे कहते है ?
  • भंसार परमिट क्यों बनवाए जाते है ?
  • क्या बिना वाहन वाले भंसार परमिट बनवा सकते है ?
  • भंसार परमिट कहां पर बनता है ?
  • भंसार परमिट बनवाने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स। 

भंसार परमिट किसे कहते है ?

भंसार परमिट एक प्रकार का परमिशन होता है की आप इंडिया को छोड़कर नेपाल में जा रहे हो , वो भी खुद के वहां से , तो इसकी जानकारी के लिए भंसार परमिट बनाये जाते है , इसे आप खुद के गाडी का प्रमाण पात्र समझे। 

भंसार परमिट क्यों बनवाए जाते है ?

भंसार परमिट आपके वाहन की जानकारी रखता है और आप किस समय से भारतीय सीमा को छोड़ रहे है और कितने समय तक रहेंगे नेपाल में , इन सभी की जानकारी भंसार परमिट में लिखित होती है। 

क्योकि यदि आपका वाहन नेपाल में चेक होता है तो आपके गाडी इंडियन की होने के नाते वो पकड़ सकता है , जबकि भंसार परमिट रहेगा तो आपको कोई नही बोलने वाला। 

क्या बिना वाहन वाले भंसार परमिट बनवा सकते है ?

इसका संक्षित उत्तर है नहीं ! यदि आपके पास वाहन है तो तभी ही भंसार परमिट बनवाए नही तो आप कोई जरूरत नही बनवाने की।  आप यदि ट्रेन से , बस से , या फिर दुसरे की वाहन से जाते है नेपाल तो आपके मजे ही मजे है। कोई किसी भी प्रकार का शुल्क नही देने का। 

भंसार परमिट सिर्फ अपने वाहन को नेपाल बॉर्डर से क्रॉस करवाने के लिए बनाया जाता है। 

भंसार परमिट कहां पर बनता है ?

भंसार परमिट बनवाने के लिए आपको नेपाल और भारत के बॉर्डर पर जाना होगा अपने वाहन के साथ , जब आप पार करेंगे भारत और नेपाल की सीमा तो नेपाल में जाने के लिए भंसार परमिट माँगा जायेगा , जिसे आप पास के केंद्र पर बनवा सकते है। 

आपको बताते चले तो हर दो पडोशी देशो के बिच सीमा पर कुछ जगह खाली छोड़ा जाता है और इस जगह पर किसी का अधिकार नही होता  है और इन्ही जगह पर आप bhansar Permit बनवा सकते है। 

भंसार परमिट बनवाने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स। 

  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र 
  • वाहन का insurance
  • 10 फोटो 
  • भारतीय पहचान पत्र , आधार कार्ड 
भंसार परमिट आपके ट्रिप की योजना के अनुसार बनाया जाता है , यदि आप तीन दिन नेपाल में रहना चाहते है तो आपको तीन दिनों के लिए भंसार पत्र बनवाना होगा। अलग - अलग गाडियों के लिए अलग शुल्क निर्धारित होता है यहाँ पर कुछ गाडियों की सूचि दी गयी है -

  • बाइक या स्कूटी - 150 रुपये 
  • कार , जीप , बस , मिनी बस , एम्बुलेंस - 500 रुपये 
  • टेम्पू  - 400 रुपये 
  • ट्रक , pickup , मिनी ट्रक - 1700 रुपये 

नोट - यहाँ पर प्रदर्शित सूचि नेपाली रुपये में है। 

भंसार परमिट एजेंट के जरिये भी बनवाए जा सकते है जिसका वो अपना अलग से चार्ज लेते है और भंसार परमिट सिर्फ खुद के वाहनों के लिए ही बनाया जाता है।  

आपको नेपाल में जाने के लिए भंसार परमिट कैसे बनाये , की जानकारी मिल गयी होगी , यदि आपको जानकारी पसंद आती है तो आप हमसे कोई भी सवाल पूछ सकते है। 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post