Nepal Jane Ka Sabse Acha Samay - नेपाल जाने का अच्छा समय

Nepal jane ka sabse acha samay - तो बात करते है नेपाल किस समय जाये और नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा हो सकता है , इन सभी के बारे में पोस्ट में बताएँगे। 

नेपाल एक विदेश है और यहाँ पर सिर्फ पहाड़ ही पहाड़ दिखाई देता है , इन पहाड़ो में हरे - भरे पेड़ पौधे और क्रम से पहाड़ी सृन्ख्लाये मन को मोह लेती है। इन सभी प्रकृति की सुन्दर वादियों को देखने के लिए लोग बहुत ही ज्यादा उत्सुक रहते है। पहाड़ी सृंखला तो हमारे भारत में भी है लेकिन यहाँ पर आने की बात ही कुछ और है। अब ज्यादा ना समय गवाते हुए आप किस समय यहाँ आकर मजा कर सकते है। 

यहाँ पर मैंने नेपाल को जाने  के लिए सबसे अच्छे समय को 4 भागो में विभाजित किया है -

  • मार्च से मई 
  • जून से अगस्त 
  • सितम्बर से अक्टूबर 
  • नवम्बर से फ़रवरी 

मार्च से मई

आपके पास तीन महीने होते है , नेपाल ट्रिप पर जाने के लिए और आप इसके दिनों में बिना किसी समस्या के यात्रा कर सकते है। इन तीन महीने ही यात्रा के लिए सबसे बढ़िया समय माना जाता है, क्योकि इन दिनों भारत में बसंत का मौसम शुरू होता है और गर्मी की शुरुआत भी होती है तो यहाँ का मौसम बिलकुल साफ़ और सुहावना रहता है। फिर यहाँ पर भू - स्खलन भी इस समय बहुत ही कम होता है। 

जून से अगस्त 

जून से अगुस्त तक , इन तीन महीनो में बरसात की शुरुआत होती है और जुलाई अगस्त के बिच बारिश भी बहुत ज्यादा होती है तो इन समय आपका नेपाल में आना थोडा खतरा भरा हो सकता है। आप जानते ही है की नेपाल पूरा पहाडियों की घाटी में बसा हुआ है तो यहाँ पर लैंड स्लाइड होगी ही तो , कुल मिला के आप यहाँ इस समय न आये तो बेहतर होगा। 

जगह जगह रोड पर पहाड़ के मलबे गिरने से सड़क जाम हो जाती है तो आपका वाहन फस सकता है। 

सितम्बर से अक्टूबर 

इस तीन महीने तक लगभग बारिश नही होती है , जो भी बारिश होती है वो जून से अगस्त तक होती है तो इस महीने में बहुत ही हरियाली छाई होती है , जगह - जगह फूल पत्ते बारिश के पानी अलग - अलग जीव दिखाई देते है तो आप यहाँ पर इस महीने में आ सकते है , प्रकृति का नजारा देखने। हाँ एक बात और की यहाँ पर अक्टूबर के महीने में कुछ कुछ सर्दी पड़ने लगती है तो आप स्वेटर का इंतजाम कर के आइये। 

नवम्बर से फरवरी

इस महीने में लगभग सर्दी ही पड़ती है , वो जगह जगह बर्फीले पहाड़ और बर्फ गिरते मौसम आपका दिन बना देंगे , तो इस महीने में आइये और बर्फ के सफ़ेद चादरों का मजा लीजिये। यहाँ पर आने से पहले पूरी की पूरी स्वेटर के साथ ठंडी से बचने के लिए भी इंतजाम कर लीजिये। यहाँ पर आप स्केटिंग भी कर सकते है।  

निष्कर्ष - नेपाल जाने के सबसे सही समय 

नेपाल जो की पहाड़ो का देश है , इसमें आप बिना किसी वीसा और पासपोर्ट के इस देश की सैर कर सकते है। इस देश में घुमने के लिए लोग बहुत ज्यादा उत्सुक रहते है तो आप आईये यहाँ पर , यहाँ पर पैसा बहुत कम लगता है। 

आशा है आपको जानकारी सही लगी होगी , तो यदि आपको कोई सुझाव या समस्या है तो आप हमारे इस कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछिए 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post