भारत में तीन तरह की सेनाये होती है , जिसमे से इंडियन आर्मी इनमे से एक है। आप जानते है की भारत में बहुत ज्यादा जनसँख्या है और यहाँ पर सबसे ज्यादा युवा लोग ही है। भारत के युवा लोग दुनिया के सबसे अछे युवाओ में से है इनमे देशभक्ति की जज्बा हमेशा भरी रहती है और ये युवा लोग देश के लिए हमेशा मर मिटने को तैयार रहते है। जब ऐसी देशभक्ति है तो इनका एक सपना इंडियन आर्मी में जाने का होता है और इसके युवा लोग बहुत कोशिश करते है।
इंडियन आर्मी द्वारा सेना में भर्ती होने के लिए बहुत सी भर्तिया निकलती है। इंडियन आर्मी थलसेना की एक अभिन्न अंग होती है। सेना में भर्ती होने के लिए इनको विभिन्न कठिन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की इंडियन आर्मी में कैसे भर्ती होंगे।
इंडियन आर्मी की तैयारी तीन चरणों में होती है
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
सेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा करवाया जाता है फिर इसके बाद फिजिकल की परीक्षा होती है। सेना में भर्ती होने के लिए अक्सर करके बड़े पदों पर ही परीक्षा होती है , इन परीक्षाओ में रीजनिंग , मैथ और सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाते है
फिजिकल टेस्ट में आपको 1600 मीटर की दौड़ को 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होती है इसके बाद भी आपका फिजिकल टेस्ट में पुलाप्स , लम्बी कूद , बॉडी बैलेंस आदि टेस्ट होते है।
फिजिकल टेस्ट के बाद मेडिकल टेस्ट किया जाता है इसमें उम्मीदवार को पास होना है तो पास होना है इसमें अगर फ़ैल हुए तो सीधा बाहर हो जायेंगे। इस टेस्ट में अमुमन हाइट , वजन , चेस्ट , आँख , ब्लड ग्रुप आधी की जांच होती है। थोडा भी कमी पाए जाने पर आप बाहर हो जायेंगे।
आर्मी में तैयारी करने के कुछ टिप्स
किसी भी क्षेत्र में जाना हो और आपको उसमे से छोटी - छोटी बाते को जानना बहुत जरूरी होता है , सफलता के लिए टिप्स बहुत जरूरी है। टिप्स को फॉलो करके आगे बढ़ सकते है।
- रोज खूब दौड़े। सुबह के टाइम दौड़ना सबसे अच्छा समय है।
- अपने फिटनेस का खूब ध्यान रखे
- एक्सरसाइज करे
- हेअलथी खाना खाए
- परीक्षा को पास करने के लिए विगत वर्ष का प्रश्न पत्र जरूर देखे।
- मेहनत करिए क्योकि सफलता ही मान सम्मान बढ़ाएगी।
- आत्मविश्वास रखिये
इंडियन आर्मी भर्ती के योग्यता मापदंड ( Qualification )
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को 10 और 12वी पास होना चाहिए
- अगर आप ज्यादा पढ़े लिखे है तो आपको उच्च पद मिल सकते है।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की कम से कम 18 साल की उम्र होनी चाहिए।
- अन्य पद भी आयु के आधार पर तय किये जाते है।
शारिरीक योग्यता
- उम्मीदवार को मानसिक रूप से फिट होना चाहिए
- हाइट - 170 सेमी
- सीना - 77 सेमी
- वजन - 50 किलो
- आखो विज़न - 6.6
नागरिकता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक हो
आर्मी में भर्ती होने की प्रक्रिया
इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए निम्न चरणों का पालन किया जाता है।
- जब आर्मी में ज्वाइन होने का विज्ञापन आता है तो आपको joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- इसके बाद उम्मीदवार की सभी डाक्यूमेंट्स की जांच होती है।
- उम्मीदवार का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होता है।
- मेडिकल और फिजिकल में पास होने वाले उम्मीदवार को परीक्षा देने को बुलाया जाता है और लिखित परीक्षा होती है।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाती है।
- सभी सेलेक्ट अभ्यर्थी को ट्रेनिंग दी जाती है और कुछ समय बाद उनको उनके काम दे दिए जाते है।